



लोकनायक मुरलीधर व्यास की मुर्ति लेकर हुई बैठक, रेलवे ने फिलहाल काम टाला
बीकानेर // लोकनायक स्व. मुरलीधर व्यास की मूर्ति को रेलवे स्टेशन से हटाने को लेकर चल रहे विवाद में आज सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक स्वर में कहा कि वह मूर्ति हटने नहीं देंगे। अंत में रेलवे प्रशासन ने फिलहाल इस काम को टाल दिया है।
पिछले दिनों रेल्वे प्रशासन द्वारा लोकनायक व्यास की मूर्ति के साथ छेड़खानी की गई जिसका विरोध सर्व समाज ने किया ओर काम को रूकवाया। इसी संदर्भ में आज रेलवे प्रशासन के साथ सर्व समाज की बैठक आहूत की गई।
बैठक में बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व केबिनेट मंत्री बुलाकी दास कल्ला, सर्व कामगार सेवा संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित, नारायण रंगा सहित शहर के प्रबुद्धजन सभागार में उपस्थित रहे।
रेल्वे प्रशासन के प्रतिनिधियो ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कि रेल्वे प्रशासन द्वारा निर्माण के दौरान लोकनायक मुरलीधर व्यास की मुर्ति को यथा स्थान ही रखा जायेगा एवं स्टेशन के पुनर्निर्माण के समय मुर्ति के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी नही की जायेगी। जिस पर उपस्थित स्वजनों की सहमति बनी। बैठक के दौरान विधायक जेठानन्द ने डी आर एम को बैठक की कार्रवाई व जनता की भावनाओं से भी अवगत करवाया। अंत मे रेलवे ने काम को फिलहाल टाल भी दिया।
उधर पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने भी एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि वे लोकनायक मुरलीधर व्यास के मूर्ति को हटाने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने अपनी आपत्ति रेलवे प्रशासन को दर्ज करा दी है तथा रेलवे से मांग की है की मूर्ति को यथा स्थान पर ही रखा जाए।
इस मौके पर आर एस हर्ष, विष्णु दत्त, विप्लव व्यास, शिव कुमार रंगा, चैनाराम, गोविंद जोशी, जय प्रकाश व्यास, नरेंद्र आचार्य,आरती पुरोहित, फरसा हर्ष, संतोष व्यास, नवल पुरोहित सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




