




बीकानेर // भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश पाल के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अजय कुमार व्यास के द्वारा मुकेश बन को प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान के पद का दायित्व सौंपा गया।
इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष ने मुकेश बन को बधाई दी और भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन राजस्थान के साथ उत्साह पर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बन ने बताया कि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन, जिसे भाजमुमो (Bhartiya Janata Mazdoor Trade Union) के नाम से भी जाना जाता है, यह मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करता है।
उन्होंने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के मुख्य उद्देश्य को परिभाषित करते हुए बताया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना, मजदूरों के लिए बेहतर वेतन और काम करने की स्थिति की वकालत करना, मजदूरों को सरकार की योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना इसका मूल काम है। मुकेश बन ने बताया कि मजदूरों को कानूनी सहायता प्रदान करना, मजदूरों को संगठित करके उनकी आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे संगठन के दिशा निर्देशों के अनुसार काम शुरू करेंगे।



