



नागौर // शहर के जैन नसियां नकाश गेट के पास में रेम्प ए रिवाज फैशन शौ में आयोजित मॉडलिंग शो में नागौर के मिस्टर मयंक गोयल की परफॉर्मेंस शानदार रही। वे मॉडलिंग में प्रथम रहे।

इस कार्यक्रम में राजस्थानी ऐक्टर भाबो (नीलू वाघेला) ,जॉनी एवं जोजो राहुल ( लोकप्रिय पप्पेट कलाकार), भंवर सा ( लोकप्रिय मॉडल इनफ्लुएंसर) खुशी शैख (लोकप्रिय मॉडल),गुनगुनसिंह लोकप्रिय मॉडल व मिस इंडिया 2023 ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को और भी शानदार बना दिया।
छोटे छोटे बच्चे व बच्चियों नें शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी। बच्चों की प्रस्तुति देख मंचासीन अतिथि भी अपने आपको रोक नहीं पायें और भाबो व खुशी शैख ने खनन खन चुड़ियां खनक गई गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद लड़कियों व लड़को के लिए रेम्प वॉक आयोजित की गई। लड़को की मॉडलिंग में मयंक गोयल प्रथम, लडकियों की मॉडलिंग में अम्बिका भाटी प्रथम, डांस में आर्यन प्रथम व जुनियर वर्ग में वंशिका पुरोहित डांस में प्रथम रहे। इस कार्यक्रम में आयोजनकर्ता टीम दी नन्दी रेंटल हाऊस,मोनिका मेक ओवर,साँखला फिल्मसिटी आदि थे।



