द्रोणाचार्य संस्था के खिलाड़ियों का राजस्थान की टीम में चयन

आसपास

बीकानेर // जयपुर में आयोजित हुई ओपन सीनियर नेशनल ट्रायल में रिकवर वर्ग में आदित्य जावा ने द्रोणाचार्य शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान से खेलते हुए राजस्थान टीम में अपनी जगह बनाई है।

वही बीकानेर के द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान एमएम ग्राउंड बीकानेर में आयोजित हुई अंडर 14 स्कूली नेशनल ट्रायल में हितेश चांवरिया, निधि गाट, हर्षिता बिश्नोई, मोहित ने राजस्थान की टीम में अपनी जगह बनाई है।

इस अवसर पर द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने संस्था के सभी चयनित खिलाड़ियों को राजस्थान का नाम पूरे भारत में रोशन हो इसके लिए शुभकामनाएं दी। संस्था के अनिल चांगरा, भुवनेश्वर ओझा, राहुल व्यास, पवन गाट,लोकेश व्यास ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी