यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहुंचे कृषि विज्ञान केन्द्र, किया पौधारोपण

प्रशासन

नागौर // राजस्थान सरकार मे यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र अठियासन पहुंचे, जहां वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ गोपीचंद सिंह ने स्वागत किया उसके पश्चात उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी इस दौरान मंत्री महोदय ने उद्यानिकी प्रशिक्षण पुस्तिका का विमोचन किया।

तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री खर्रा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। अन्त में बुधाराम चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, भाजपा नेता नवीन मण्डा सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।