रक्षा पूनिया की स्मृति में किया पौधारोपण

आसपास

बीकानेर // जानलेवा कैंसर से तीन साल तक संघर्ष के बाद बीती 29 जुलाई को दिवंगत हुई कॉलेज छात्रा रक्षा पूनिया पुत्री महावीर प्रसाद पूनिया की स्मृति में शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर उसकी रिश्तेदार बहनों और भाईयों ने यहां सार्दुल स्कूल मैदान के भ्रमण पथ पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रियंका पूनिया,प्रिया पूनिया,रवि,नवीन और अभय पूनिया ने पीपल, नीम और बरगद के पौधे लगाये। इस दौरान सभी ने इन पौधों को नियमित पानी पिलाने व इसकी देखरेख करने का संकल्प लिया।