



बीकानेर // श्रीडूंगरगढ़ के भारती निकेतन स्कूल की मेजबानी में चल रही राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता 17, 19 वर्ष बालक बालिका वर्ग स्कूली में आज बहुत रोमांचक और नजदीकी मुकाबले देखने को मिले।
उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) अनिल बोड़ा ने खेल प्रभारी रामकुमार पुरोहित के साथ निरीक्षण किया। साथ में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज चौधरी और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशेक चुग भी थे। बोड़ा ने बताया कि संयोजक भंवरलाल बिश्नोई, सी पी पुरोहित और पूरी टीम पारदर्शिता के साथ निर्णायक का कार्य कर रही हे कार्यालय की तरफ से वरिष्ठ योग साधक रामेंद्र हर्ष और योग गुरु भुवनेश पुरोहित पूर्ण सहयोग कर रहे थे।
आर्टिस्टिक और ट्रेडिशनल के मुकाबलों में 41 जिलों की टीम भाग ले रही इन दोनो के मुकाबलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया जबकि रिदमिक के मुकाबले अब शुरू होंगे। इस दौरान विभिन्न जिलों से भाग लेने आए खिलाड़ियों से व्यवस्था,खान पान आदि की जानकारी ली गई जिससे सभी संतुष्ट लगे। भारती निकेतन के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी, श्यामसुंदर स्वामी सहित पूरी टीम तथा शारीरिक शिक्षकों की पूरी टीम शानदार मेजबानी के लिए पूरी मेहनत कर रही हे।



