



नागौर // उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल के महाप्रबन्धक अभिताभ के मंगलवार को नागौर रेल्वे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डी सेवन डोर फाउण्डेशन, नागौर द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर स्वागत कर अभिनन्दन पत्र दिया गया। संस्था के चैयरमेन श्री सुखदेव मनिहार ने बताया कि महाप्रबन्धक अभिताभ के नागौर रेल्वे स्टेशन पर पहुंचने पर सुश्री निकिता दाधीच ने तिलक लगाकर एवं श्रीमती नीलू खडलोया व सावित्री दरक ने रक्षा सूत्र तथा संस्था के चेयरमेन व अध्यक्ष रामधन सुथार ने माला व साफा पहना कर उनका स्वागत किया। कैलाश मूथा, गजेन्द्र माथुर, पुखराज छापरवाल, जंवरीलाल भट्ट, महेन्द्र चन्देल, मुकेश तोषनीवाल, मुकन्द सेन, दामोदर कंसारा आदि ने संयुक्त रूप से महाप्रबन्धक को उनकी नागौर यात्रा के स्मरण तौर पर एक प्रतीक (मोमेन्टो) व अभिनन्दन पत्र दिया गया, जिसमें संस्था द्वारा नागौर रेल्वे स्टेशन पर गत 22 वर्षों से यात्रियों की जा रही जल तथा अन्य सेवाओं में रेलवे विभाग द्वारा सराहनीय सहयोग के लिये आभार प्रकट किया गया है।
महाप्रबंधक को ज्ञापन भी दिया
इस अवसर पर सत्यनारायण वैष्णव, मुकेश प्रजापत तथा मातृशक्ति के रूप में श्रीमती रीटा ललवानी, संगीता चौरडिया आदि उपस्थित थी। अन्त में वर्तमान में नागौर रेल्वे स्टेशन पर दोनो प्लेटफार्मो पर यात्रियों के बैठने के लिये टीनशेड बढाने तथा यात्रियों के लिये सुलभ सुविधा केन्द्र बनाने संबधी मांगों को पूर्ण करने के लिये एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञातव्य है कि स्व. श्रीमती रामकन्या मनिहार की स्मृति व प्रेरणा से स्थापित डी सेवन डोर फाउण्डेशन संस्था द्वारा गत कई वर्षों से रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों की जल सेवा के साथ-साथ अस्पताल में मरीजो को दूध, खिचड़ी, फल इत्यादि बांटने व गरीबो को खाना, कम्बल व वस्त्र बांटने तथा चिकित्सा शिविर लगाकर आम जनता को लाभान्वित जैसे कई कार्य किये जाते है।



