



जरूरतमंदों की सहायता हेतु “ड्रीम टू रियलिटी 2.0” कार्यक्रम की ऑपचारिक घोषणा हुई
बीकानेर // बीकानेर में चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत जरूरतमंदों की सहायता हेतु निधि एकत्र करने के उद्देश्य से “ड्रीम टू रियलिटी 2.0” कार्यक्रम की ऑपचारिक घोषणा हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और रोटरी क्लब बीकानेर अपराइज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सह प्रांतपाल रोटेरियन डॉ. मनोज कुड़ी, आयोजन चेयरमैन डॉ. विकास पारीक, रोटरी रॉयल्स अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, प्रकल्प को-चेयर रूचि दफ्तरी, नेहा ओझा, विपिन लड्ढा, शिशिर शर्मा, गोविंद भादू के साथ प्रकल्प संयोजक राजेश बवेजा ने बताया कि कार्यक्रम 11 मई को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें देश की सुविख्यात आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वक्ता सुश्री जया किशोरी अपने उद्बोधन से श्रोताओं को जीवन के प्रति जागरूकता व लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रेरित करेंगी। वरिष्ठ रोटे विपिन लड्ढा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक आध्यात्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति रोटरी क्लबों की प्रतिबद्धता का उदाहरण है, जिससे प्राप्त निधि का उपयोग शहर में चिकित्सा सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन और सामाजिक कल्याण के कार्यों में किया जाएगा। गोविंद भादू ने बताया कि आयोजन को लेकर युवाओं और परिवारों में भारी उत्साह है, और लगभग सभी श्रेणियों की टिकटें बिक चुकी हैं। अब बहुत सीमित संख्या में ही टिकट उपलब्ध हैं।
रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल, रूचि दफ्तरी और नेहा ओझा ने बताया कि एमजीएसयू ऑडिटोरियम में 1000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है, जिसमें सभी के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।वरिष्ठ रोटे पंकज पारीक ने बताया कि इस जनहित कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु बीकानेर के अनेक उद्यमियों और समाजसेवियों ने सहयोग प्रदान किया है। प्रमुख प्रायोजकों में बीकाजी और आदित्य फाइनेंशियल हैं, जबकि सह प्रायोजकों में एमएम ग्रुप और थेम्स प्लाइ शामिल हैं। विशिष्ट सहयोगी संस्थाओं में कॉन्सेप्ट इंस्टीट्यूट, वेथोनिक फाइनेंशियल, जीवन रक्षा हॉस्पिटल, स्व. श्रीमती गोमादेवी चमड़िया चैरिटेबल फाउंडेशन शामिल हैं।



