लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में रामलीला 22 से, पोस्टर का हुआ विमोचन

धर्म-कर्म

बीकानेर // श्रीराम कला मंदिर संस्थान एवं बीकानेर लॉटरी क्लब रॉयल्स के तत्वावधान में 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में रामलीला आयोजित होगी। रामलीला के ब्रोशर का विमोचन मंगलवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त अपर्णा गुप्ताके करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महामंत्री मोहन सुराणा, भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, संस्थान के अध्यक्ष गिरीराज जोशी, सचिव अभिराम दत्त गौड़, कैलाश भादाणी, मदन गोपाल आचार्य, मक्खन जोशी, ललन भैरू सहित अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

गिरिराज जोशी ने बताया कि इस वर्ष की रामलीला में विशेष रूप से आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, पारंपरिक वेशभूषा और भव्य मंच सज्जा के माध्यम से श्रीराम के आदर्श एवं रामायण की गाथा को रोचक और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक चेतना के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और प्रचार-प्रसार भी है।