



बीकानेर // लाॅयन्स क्लब बीकानेर की लाॅयन्स भवन में जनरल व बोर्ड मीटिंग रखी गई। मीटिंग में डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के स्थाई प्रोजेक्ट फूड फॉर हंगर के तहत लाॅयन्स क्लब बीकानेर ने अंध विद्यालय बीकानेर के 85 बच्चों को भोजन कराया गया।
इसी श्रृंखला के अंतर्गत शिक्षक सम्मान में पांच (5 )शिक्षकों को माला पहनकर वह श्रीफल मोमेंटो,शाल ओढ़ाकर कर उनका सम्मान किया गया।
इस प्रोग्राम में क्लब अध्यक्ष लाॅयन राजेश मिड्ढा, सचिन लाॅयन पवन चांडक, कोषाध्यक्ष लाॅयन सुनील रामावत, एम जे एफ लाॅयन रामदेव राठी, लाॅयन अशोक बंसल, लाॅयन मधु खत्री, लाॅयन राकेश जाजू, गोपी किशन पेडीवाल, सुरेश खत्री, बलदेव मुन्दडा, डॉ हरमीत सिंह, डॉ गुरजीत कौर, अलका राठी, उषा बंसल, आनंद पेड़ीवाल, जतिन अशोक, जगदीश चारण, मनोज तिवाड़ी, रजनी कालरा बाबूलाल मेहता आदि उपस्थित हुए। मंच संचालन रविन्द्र हर्ष ने किया



