वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

समाज

बीकानेर // होटल सागर, बीकानेर में रविवार को वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह में बीकानेर सहित भारत के विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं ने भाग लिया और अपनी उपलब्धियों एवं सामाजिक योगदान के माध्यम से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स का आयोजन ह्यूमन केयर सोसाइटी, जयपुर की पहल के अंतर्गत टी. ऐफ इवेंट्स, बीकानेर के सहयोग से किया गया। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत एवं समाज के विकास में योगदान देने वाली महिलाओं को पहचान, सम्मान और प्रोत्साहन प्रदान करना है।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथियों में लेफ्टिनेंट कर्नल हेम सिंह, भाजपा के देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, नेशनल एथलीट एवं डिसोदिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओनर निशु लिम्बा, मदर्स एलएस कर्मा फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं मांडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सचिव श्रीमती सुमन चौधरी, सिंथेसिस के डायरेक्टर मनोज के. बजाज शामिल रहे। जजमेंट पैनल से सुनीता जुनेजा, उषा कंवर, मिशिका देवरा, ज्योति सुखानी एवं विशिष्ट अतिथि बीकेएसएल से एचआर हेड जयदीप, दुर्गा ज्वैलर्स से दयानंद, वो वूमेन से प्रियंका उपस्थित रहे

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती वैभवी मित्तल, बीकानेर चैप्टर हेड एवं यश अग्रवाल, फाउंडर – टी. ऐफ इवेंट्स, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दोनों आयोजकों ने समारोह के माध्यम से समाज में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने सभी सम्मानित महिलाओं, मुख्य अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।