लैब टेक्निशियन्श ने 2800 के ग्रेड पे पर जताई नाराजगी, भरी हुंकार

प्रशासन

लैब टेक्नीशियन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बोले-पड़ोसी राज्यों में ग्रेड पे ज्यादा इसलिए यहां भी बढ़ाने की उठाई मांग

बीकानेर // अखिल राजस्थान लैब टेक्निशियन कर्मचारी संघ ने एक बार फिर ग्रेड पे बढ़ाने की मांग को लेकर हुंकार भरी है। बीकानेर में आयोजित एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पुरजोर तरीके से कहा कि पड़ोसी राज्यों में लैब टेक्नीशियन की ग्रेड पे 4200 के करीब है जबकि राजस्थान में हमें अभी भी 2800 का ग्रेड पे दिया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने खेमराज कमेटी की सिफारिशो पर भी नाराजगी जताई।

बीकानेर में आयोजित प्रदेश स्तरीय मीटिंग में अपनी मांगों के समर्थन में खेमराज कमेटी की रिपोर्ट पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि विगत दस वर्षों से कमेटियों के मकड़जाल में खेमराज कमेटी ने पुरानी कहानी दोहराते हुए रिपोर्ट में ग्रेड पे में कोई वृद्धि नहीं की गई। वहीं पड़ोसी राज्यों में लैब टेक्नीशियन को राजस्थान से अधिक ग्रेड पे 4200 मिल रही है। राजस्थान में मात्र ग्रेड पे 2800 मिल रही है। अब आक्रोशित लैब टेक्नीशियन जिलों में जन जागृति यात्रा निकाल रहे हैं।

जिला अध्यक्ष व्यास में दिलाया संघर्ष करने का भरोसा

मीटिंग में बीकानेर जिला लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजकुमार व्यास मैं गांव की बीकानेर के सारे लैब टेक्नीशियन एक जूते तथा वह खेमराज कमेटी की सिक्योरिटी शेखापुर जोर शब्दों में विरोध करते हैं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि बीकानेर का संगठन प्रदेश के दिशा निर्देशों में काम करेगा और कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करेगा। बैठक में कल्याण सिंह जगदीश शर्मा, अजय शर्मा, इदरीश अहमद, संतोष शर्मा, मानसिंह राजावत, बालकृष्ण शर्मा, सुरेश दीवान, आनंद दैया, विनायक परिहार सुनीता राठौर, किरण दीपन, धर्मेंद्र तिवाड़ी, गजेंद्र चारण, कुमेर दान चारण, विनय व्यास, वर्षा भाटी, चंचल भाटी, अबरार अली, रमेश यादव, धर्मपाल बिश्नोई इरफान भाटी, सूरज कछावा आदि ने भी सभा को संबोधित किया एवं मौजूद रहे।