लॉ कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न , प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

शिक्षा

बीकानेर // राजकीय विधि महाविद्यालय में उमंग 2025 का आज समापन किया गया। विगत 23 जनवरी 2025 से आरंभ उमंग 2025सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ मल्लिका परवीन, रेखा आचार्य एवं डॉ रितु चौधरी ने बताया कि इन तीन दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे Ramp walk , Dumbsraj (चिट चैट) , म्यूजिकल चेयर , सलाद सजा,नित्य, गायन एवं साफा एवं साड़ी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। मंच का संचालन महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर भगवान राम विश्नोई और अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर शैक्षणिक व शैक्षणिक समस्त स्टाफ मौजूद रहा।