सभापति के पति पार्षद बोथरा पर स्याही फेंकने पर जैन समाज ने जताया विरोध

समाज

मौन जुलूस निकालकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

नागौर // नगर परिषद, नागौर की साधारण सभा में पार्षद भरत टाक द्वारा अल्पसंख्यक जैन समाज की महिला सभापति मीतू बोथरा के साथ किये गए अभद्र व्यवहार व उनके पति पार्षद नवरत्न बोथरा पर काली स्याही फेकने का आज यहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सभापति व उनके पति को सुरक्षा प्रदान करने व आरोपी पार्षद के खिलाफ कार्यवाही करने मांग पर एसपी को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान सर्व समाज तथा सकल जैन समाज के मौजीज लोग मौजूद थे।

मौन जुलूस निकाल जताया विरोध

ज्ञापन से पूर्व सभी लोग श्री चंद्रप्रभु जैन मन्दिर, रेलवे स्टेशन रोड पर इकठ्ठा हुए और वहां से मौन जुलुस के रूप में कलेक्ट्री पहुंचे। इस अवसर पर
गौतम चंद कोठारी, पदमचंद तोलावत, प्रकाशमल बोहरा, महेन्द्र पहाड़िया, भास्कर खजांची, माणकचंद छल्लाणी, राजकुमार मच्छी,, प्रमिल नाहटा, प्रमोद बाकलीवाल, सुरेश कैलाश तोलावत, हरखचंद ललवानी, कमल किशोर कोठारी, पार्षद यतिराज, पूर्व पार्षद संपत सैन, पार्षद प्रतिनिधि मिकु राव, अविनाश, नेमीचंद, पूर्व पार्षद अशोक, प्रमोद ललवानी, नरेन्द्र संखलेचा, संजय, रुपेश पींचा, रोशन, विवेक बोथरा, अनिल, नितेश, अभय समदडीया, चंचलमल नाहर, नवरतन, कमल, महेन्द्र, निर्मल सुराणा, नितेश चौरडिया, प्रवीण, अनिल, कमल बांठिया, मनीष भुरट, किशोर पारख, दलपत, राजेश चौरडिया, सुनील, संजय डागा, कंवरीलाल कुम्हार, अनिल जैन, सुरेन्द्र ललवानी, संदीप दुग्गड़, पंकज नाहटा, अभयकुमार ढडा सहित कई समाज के लोग उपस्थित रहे।