



बीकानेर // सावन मास के प्रदोष को लेकर आज शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शिव मंदिर में सुबह से ही अभिषेक शुरू हो गए थे जो देर शाम तक जारी रहे। इस दौरान कहीं पर देसी घी से अभिषेक किया गया तो कहीं पर खीर से अभिषेक किया गया कुछ मंदिरों में भांग से भी अभिषेक किए गए।

शहर के सुथारो की बडी गुवाड़ मे मोहल्ले के लोगो द्वारा महादेव जी के मन्दिर मे सामूहिक घी का अभिषेक किया गया। समाजसेवी नारायण बाबू मतवाला ने बताया कि मन्दिर के पुजारी सुशील भोजक, राम भोजक एन हेमन्त ने मंत्रोचार द्वारा अभिषेक करवाया। इस पर सत्यनारायण अग्रवाल ने व उनकी पत्नी ने पूजा की।
उधर गोकुल सर्कल स्थित पंडित मनमोहन किराडू द्वारा स्थापित शिव शक्ति साधना पीठ में श्री ब्रह्मा महाकालेश्वर महादेव का अभिषेक प्रथम विजया से तत्पश्चात खीर से किया गया। इस दौरान ये अभिषेक पंडित संदीप और बसंत किराडू के द्वारा करवाया । पीठ से जुड़े एडवोकेट मदन गोपाल व्यास ने बताया अभिषेक में शंकर, लक्ष्मण, प्रहलाद, राधा कृष्ण, महावीर, शुभकरण, गणेश मेहता, आनंद, रघु व्यास और बाल बटुक नमन, हरदू, मणिरुद्र भक्तों द्वारा किया गया।



