




शिक्षा मंत्री बोले ऐसे भामाशाहों से ही होता है शहर का विकास
नागौर // शहर के मालियों के मोहल्ले में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या 10 को मिडिल स्कूल के रूप में कर्म मत करना पर मोहल्लेवासियों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का नागरिक अभिनंदन किया। बड़ली विकास समिति व समस्त बड़ली मोहल्ले वासियों की तरफ से रविवार को राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री व पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर का बड़ली मोहल्ले में भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नागौर के जाने माने भामाशाह मंछाराम कच्छावा के द्वारा विद्यालय विकास के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए की घोषणा की गई। घोषणा करते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खुद खड़े हुए और उन्होंने भामाशाह मंछाराम को माला, साफा व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विशेष योगदान भामाशाह के रूप में मंछाराम कच्छावा का रहा। इस दौरान मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि ऐसे भामाशाहों से ही विद्यालय का और नगर का विकास होता है इसलिए ऐसे लोगों को समारोह पूर्वक सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने भामाशाह मंछाराम कच्छावा का आभार भी जताया।

इस मौके पर भामाशाह मंछाराम कच्छावा ने कहा कि वह हमेशा शिक्षा के लिए सहयोग देते हैं आगे भी वह इस विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मंत्री मदन दिलावर ने भामाशाह को जयपुर के लिए भी आमंत्रित किया।



