होलकाष्टमी पर हुआ शहर में अनेक जगह थम्ब पूजन

समाज

नत्थूसर गेट के अंदर “फक्कड़दाता” रम्मत आज रात को

बीकानेर // होलका अष्टमी के साथ शहर में होली का आगाज हो गया है। शुक्रवार को शहर के लालाणी व्यासों का चौक, कीकाणी व्यासों का चौक, चोथाणी ओझा चौक, सुनारों की गवाड़ में थम्ब पूजन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ विष्णु स्वरूप थम्ब का पूजन सामूहिक रूप से किया गया। पंच मक्खन लाल व्यास ने बताया कि मुहूर्त के अनुसार अमृत के चौघड़िया में थम्ब रोपण किया गया।
पहले गणेश जी का पूजन वैदिक मंत्रों से किया फिर थम्ब रोपा गया। पंडित विष्णु कांत व्यास ने बताया कि थम्ब स्थापना की परम्परा वर्षो से चली आ रही है। चौथानी ओझा गुरु परंपरा से गणेश पूजन करवाकर थम्ब रोपण किया गया।

लालांणी व्यासों के चौक में थम्ब पूजन के अवसर पर बल्लभ सरदार, उमेश कुमार व्यास, रामजी व्यास, हनुमान प्रसाद व्यास, गिरधारी व्यास, मनोज पुरोहित, अजय पुरोहित, आंनद आचार्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।