


9 दिग्गजों को लाइफटाइम अचीवमेंट, 27 युवाओं को यूथ आइकॉन—सम्मान से गूंजा सभागार
धर्म व अध्यात्म के सुनहरे हस्ताक्षर शतायु कर्मकांडी विद्वान पंडित नथमल पुरोहित को दिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
बीकानेर की दो IAS बेटियां प्रियंका और नमिता भी हुई सम्मानित
अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा को मिला कल्चर ब्रांड एंबेसडर का सम्मान
बीकानेर // नगर स्थापना दिवस के अवसर पर जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित यूथ आइकॉन अवार्ड समारोह में युवा ऊर्जा व अनुभव का संगम दिखाई दिया। शहर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह यादगार बन गया। जब विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच पर बुलाया गया तो सभागार रह रहकर तालियों से गूंजता रहै। अवसर तबा नगर स्थापना दिवस समारोह समिति और नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए यूथ आइकन अवार्ड समारोह का । इस आयोजन में 9 वरिष्ठ हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 27 युवाओं को यूथ आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बीकानेर के इतिहास पर आधारित गीत से हुई, जिसे राज नारायण पुरोहित ने प्रस्तुत किया। इसके बाद नव्या भटनागर के घूमर नृत्य और श्री स्वर्ण सखी संस्थान की सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

संभागीय आयुक्त बोले—“युवा और अनुभव का मेल ही विकास की असली ताकत”

मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि युवा समाज के बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हैं, जबकि अनुभवी लोग उनके मार्गदर्शक हैं। ऐसे आयोजन हमारे प्रतिभाओं में जोश भरते हैं उन्होंने आयजकों को धन्यवाद दिया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने प्रतिभाओं के सम्मान को समाज के विकास के लिए जरूरी बताया। व्यास ने कहा कि बीकानेर प्रतिभाओं की खान है। ये सम्मान के हकदार हैं। जयपुर से आये उपेंद्र मिश्र ने कहा कि सावन मास में जब घरों से लेकर मंदिरों तक रुद्री के पाठ गूंजते हैं तो बीकानेर छोटी काशी के रूप में तब्दील हो जाता है यह धर्म व आध्यात्म की भी नगरी है इसी कारण बीकानेर को छोटी काशी कहा जाता है। इससे पहले कार्यक्रम का स्वागत भाषण नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के अनिल जोशी ने दिया। मंच संचालन करते हुए रविंद्र हर्ष ने कार्यक्रम की प्रस्तावना और भूमिका रखी। अंत में सह-संचालक ज्योति प्रकाश रंगा ने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन रविंद्र हर्ष और ज्योति प्रकाश रंगा ने संयुक्त रूप से किया।

ये अतिथि रहे मंचस्थ
संभागीय संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, वाइस चांसलर वेटरनरी विश्वविद्यालय डॉ सुमंत व्यास, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया, ग्रीन सिटी के निदेशक निर्मल कामरा, उद्योगपति गणेश गोधरा बोथरा, क्यूबेशन कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर प्रिंसिपल व समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, नारी शक्ति संगठन की अध्यक्ष मधु खत्री, साहित्यकार राजेंद्र जोशी, कंचन राठी तथा राजमाता बघेली देवी ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविंद सिंह खीवनसर बतौर अतिथि मौजूद रहे। इनके हाथों ही विभूतियों को सम्मानित किया गया।

ये भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में जैन महासभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, राजमाता बघेली देवी ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोविंद सिंह खीवनसर, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारू, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुल सचिव डॉ. विठ्ठल बिस्सा, कॉंग्रेस नेता संजय आचार्य, बीकानेर सेशन न्यायालय के राजकीय अभिभाषक राधेश्याम सेवग, डॉ कमलेश व्यास, नूतन हर्ष, एडवोकेट निशांत बिस्सा, जार के जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, युवा पत्रकार बलदेव रंगा, गिरीश श्रीमाली, श्याम नारायण रंगा, प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. वत्सला गुप्ता, शिक्षाविद अलका डोली पाठक, कंचन राठी, रचना रंगा, मनोज व्यास, विनोद गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाली हस्तियां

नथमल जी पुरोहित (धर्म-अध्यात्म, 100 वर्ष का अनुभव)
वाई.एन. सचदेवा (दंत रोग विशेषज्ञ, 86 वर्ष)
जयचंद लालजी डागा (समाज सेवा व माइंस ऑनर)
डॉ. सुमंत व्यास (कुलगुरु, वेटरनरी विश्वविद्यालय)
दीपक बंसल (सेवानिवृत्त एडिशनल चीफ इंजीनियर, जलदाय विभाग)
राजेश चुरा (समाज सेवा)
हरीश बी. शर्मा (साहित्य व रंगकर्म)
उमाकांत गुप्त (साहित्य)
श्याम सुंदर ज्याणी (पर्यावरण)
यूथ आइकॉन अवार्ड पाने वाले युवा
प्रियंका चौधरी (आईएएस)
नमिता सोनी (आईएएस)
रचना बिस्सा (एडीजे)
रौनक व्यास (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)
डॉ. रामलाल परिहार (सहायक आयुक्त, राज्यकर विभाग)
प्रदीप किराडू (ज्योतिष आचार्य)
सुनीत गांधी (बैंक अधिकारी)
मुदित खजांची (सामाजिक कार्यकर्ता)
पंकज अग्रवाल (उद्योगपति)
गोपाल बिस्सा (अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार)
चारू आसोपा (टीवी आर्टिस्ट)
केशव बिस्सा (भारोत्तोलन)
कमल किशोर जोशी (गोल्डन आर्ट)
मंजू गुलगुलिया (समाजसेवी)
श्याम सुंदर ज्याणी (पर्यावरण)
सीमा शर्मा (योगाचार्य)
विक्रम राजपुरोहित (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया)
राजेश कुमार धूड़िया (निदेशक, प्रसार वेटरनरी विश्वविद्यालय)
पवन पचीसिया (उद्योग व व्यापार)
उपेंद्र मिश्र (चिंतक व युवा मार्गदर्शक)
डॉ. नीलम भार्गव (नेत्र चिकित्सक)
हेमंत मेहता (व्यवसाय)
धीरज रांका (व्यवसाय)
मनीष सिपानी (व्यवसाय)
आशीष दाधीच (धर्म-अध्यात्म)
नितिन पुरोहित (राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी)
शशांक ढींगरा (आई टी क्षेत्र)
सुनील गौड़ (शिक्षा)



