



भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी रहे मौजूद
नागौर // मध्य प्रदेश के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष प्रेमसुख जाजड़ा और अध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड से वार्ता कर किसान यूनियन के नेतृत्व में खरीदे गए बैलों के परिवहन की व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक नागौर को ज्ञापन सौंपा।
श्री रामदेव पशु मेला में मध्य प्रदेश के किसानों ने नागौरी नस्ल के बैलों की खरीदी की आवश्यक सभी वैध दस्तावेजों के बावजूद रास्ते में लूटमार की समस्या के कारण परिवहन की बहुत ज्यादा समस्या रहती है। कोई भी मोटर मालिक मध्य प्रदेश में ले जाने के लिए हामी नहीं भरा रहे हैं। क्योंकि गाड़ी मालिक के साथ मालवा क्षेत्र के आसपास तथाकथित गौभक्तों द्वारा बहुत ज्यादा लूटमार होती हैं।
किसानों ने मांग रखी की जिला पुलिस अधीक्षक गाड़ियों के साथ सशुल्क पुलिस जाप्ता दे ताकि किसान अपने खरीदे गए बैलों को गंतव्य स्थान तक सफलतापूर्वक ले जा सके। ज्ञापन में बताया गया है कि नागौरी नस्ल के बैल अपनी कद काठी के लिए जाना जाता है। और इसको एमपी और यूपी के किसान खेती के लिए वर्षों से खरीद कर ले जाते हैं। परंतु तुच्छ गौ भक्त रास्ते में किसानों के साथ मारपीट करते हैं जिसके कारण किसान खरीदने से झिझक रहे हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों और बीकेयू जिला अध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड ने दर्जनों किसानों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर से निवेदन किया है कि खरीदे गए बैल नियमों में फिट है अतः आप यातायात की लिखित स्वीकृति दे।




