



रिद्धि सिद्धि भवन में 11 जून को अनेक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
बीकानेर / सेवानिवृत प्रधानाचार्य स्व. खुशालचंद रंगा स्मृति में 11 जून को अभ्युदय चैरिटेबल फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, साहित्य कला,खेल एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को कलमश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया जायेगा। आयोजक दीपक प्रकाश रंगा ने बताया कि स्व. खुशाल चंद रंगा अध्यापक के साथ साथ, खेल, राजनीति और पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने हमेशा अपनी कलम से इस शहर के बच्चों को शिक्षा का ज्ञान दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी स्मृति में कलमश्री अवार्ड दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम रिद्धि सिद्धि भवन, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार शाम 5 बजे आयोजित होगा। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा सीबीएससी, आरबीएससी में 95 प्रतिशत से अधिक अंक वाले वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को एज्यूकेशन आईकॉन अवार्ड देकर सम्मान दिया जायेगा। साथ ही छात्र छात्राओं को 12वी के बाद करियर चयन हेतु प्रसिद्ध करियर गाइड द्वारा गाइडेंस सेमिनार के जरिए दिया जाएगा।
आयोजन कमेटी के आनंद प्रकाश रंगा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्र में बीकानेर का नाम रोशन करने वालों को सम्मान दिया जाएगा जिनमें साहित्य में मालचंद तिवाड़ी, बुलाकी शर्मा, चंचला पाठक को, शिक्षा क्षेत्र में इंजी भूपेंद्र मिड्ढा, डॉ श्वेत गोस्वामी, श्रीमती अदिति माथुर, राजेश रंगा आर ई एस स्कूल को अवार्ड दिया जाएगा। इसी प्रकार खेल पत्रकारिता नूतन हर्ष, राजेश सक्सेना व संतोष जैन को तथा
श्रीमती सीमा श्रीमाली(महिला ज्योतिष लेखिका) सम्मानित किया जाएगा।
खेल जगत में नाम रोशन करने वालो में सुश्री वेदिका, राम विनोद शर्मा, पीयूष सोढी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामनिवास कूकना, महावीर स्वामी मिनिएचर आर्ट, बुनियाद जहीन साहित्य, महेश चंद्र महात्मा भारोत्तोलन को भी अवार्ड प्रदान किया जाएगा।




