



अधिकांश पैदल यात्री पहुँचे पूनरासर, मन्दिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़
बीकानेर // निकटवर्ती पूनरासर ग्राम में हनुमान जी महाराज का तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया है। शनिवार को यहां वार्षिक मेला भरेगा मगर दो दिन पहले बीकानेर सहित आसपास के गांवों से पैदल रवाना हुए पैदल यात्री शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। इसलिए मंदिर परिसर में खासी भीड़ देखी गई।
उधर मानस चौकी पर पूनरासर पारायण समिति द्वारा आयोजित 60 वें श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ हो गया है। पारायण समिति के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि वरिष्ठ मानस पाठी गोवर्धन व्यास, राजेन्द्र खत्री, किशन जाजड़ा, भंवर जी ओझा, कर्मचारी नेता व मानस पाठी भंवर पुरोहित, सोमनाथ किरायत, गणेश पंवार तथा नरेश पुरोहित सहित दर्जनों मानसप्रेमी पूनरासर पहुँच गए हैं। यहां सुबह गणेश पूजन के बाद रामायण पाठ शुरू हुए जो शनिवार की शाम तक चलेंगे। पूरा मंदिर राममय हो गया हैं तथा मानस की चौपाइयों से गूंज रहा है।



