पैदल यात्रा की 50विन गोल्डन जुबली मनाएगा श्री सच्चियाय माता संघ

धर्म-कर्म

बीकानेर // श्री सच्चियाय माता पैदल यात्री संघ तेलीवाड़ा के पद यात्री की एक मिटिंग रखी गई थी उसमें यह निर्णय हुआ की इस बार तेलीवाड़ा पैदल यात्री संघ की 50 वी गोल्डन सिलवर जुबली मनायेगा।

संघ के झंवरलाल रंगा व दिलीप रंगा ने बताया की इस संघ की शुरुआत समत्2032 मे स्व श्रीमति पान्ना देवी गोरधन दास रंगा स्व रणछोड़ दास रंगा तीनो भाई बहनो ने की थी। जिसे आज तक इस परमपरा को निभा रहे है।

मिटिंग मे यह निर्णय हुआ की 10/9/2025 को भजन सध्या का आयोजन रखा गया है और बीकानेर से श्री सच्चियाय माता जोधपुर जिले मे इसकी पैदल यात्रा 13/9/2025 को शाम 5 बजे आरती करके पैदल श्री रघुनाथ जी के मन्दिर तेलीवाड़ा से संघ प्रस्थान करेगा।

मिटिंग मे लालजी रंगा, विजय पुरोहित नारायण बाबू मतवाला, राहुल, योगेश, नवरतन, नारायण रंगा, गिरिराज, टालू, दिपिका, कोमल, पूर्णीमा, देवेश सी पी आदि मौजूद थे।