




दैनिक भास्कर में 25 वर्ष पूर्ण होने पर ए पी3आई ने किया अभिनंदन
बीकानेर // बीकानेर के नामचीन फोटो जर्नलिस्ट मनीष पारीक का शुक्रवार की शाम जिला उद्योग संघ के सभागार में नागरिक अभिनंदन किया गया। पारीक पिछले 25 सालों से दैनिक भास्कर में प्रेस फोटोग्राफर के रूप में अपनी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। वे फोटोग्राफी की दुनिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड विजेता भी है। इस अवसर ओर मनीष का माला व साफा पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ़ इंडिया, बीकानेर के संरक्षक अशोक अग्रवाल ने कहा कि किसी एक जगह पर काम करते हुए सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण कर लेना, उनके व्यवहार, कार्य कुशलता, हंसमुख स्वभाव,सेवा भाव,मृदुभाषी जैसे अनेक गुणों का होना ही उनको प्रशंसा दिलवाता है ।
संस्था के संरक्षक प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि मनीष पारीक द्वारा सेवा में रहते हुए विभिन्न प्रकार के आयोजनों में भाग लेकर समाज सेवा कर अनेकों पुरस्कार प्राप्त किये । बीकानेर का उनको स्वच्छता अभियान का एंबेसडर बनाया गया। कोरोना काल में उन्होंने जो देवदूत बनकर समाज की सेवा की वह प्रशंसनीय है, विशेष रूप से जटिल फोटोग्राफी करना उनका शौक था। इसमें उन्होंने कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर भी अपने जज्बे को कायम रखा।
इस दौरान अपने अभिनंदन समारोह में मनीष पारीक ने भाव विभोर होकर संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने मेरा और मनोबल बढ़ाया है, और मैं आगे भी आपके इस विश्वास को बनाए रखूंगा।
ये रहे मौजूद
अभिनंदन समारोह में संस्था के नौशाद अली कादरी, विक्रम जागरवाल, अजीज भुट्टा, दिनेश गुप्ता, वाजिद खान , के के सिंह , इत्यादि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्था के अमित अग्रवाल, गणेश कच्छावा, महेश जोशी, अशोक जैन, दिलीप सिंह, शिव कुलरिया एवं गणेश नायक उपस्थित रहे ।



