बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हर साल की भांति इस बार भी करेगा रामदेवरा जातरुओं की सेवा

धर्म-कर्म

बीकानेर // बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन हर वर्ष की भांति इस बार भी रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों की सेवा करेगा इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है।

एसोसिएशन के प्रवक्ता रमेश जाजड़ा ने बताया की लोकदेवता बाबा रामदेव जी महाराज के मेले में पैदल यात्रीयो के लिए सेवा इस बार अपनी गोल्डन जुबली की ओर अग्रसर है। ट्रांसपोर्ट संगठन से जुड़े सभी लोग इस मेले में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं।
बीकानेर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जनक प्रकाश हर्ष ने बताया कि ये सब सभी ट्रांसपोर्ट एशोसियेशन के सदस्यो के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।

संस्था संरक्षक तोलाराम पेङीवाल ने बताया कि टंकी वाली सिढ में पिछले 49 वर्षो से संगठन द्धारा सेवा दी जा रही है। किशन विश्नोई और छगन सिंह भाटी ने बताया कि इस बार सेवा एक दिन पूर्व में तय की गयी है। हमेशा चौथ,पंचम, और छठ होती थी। इस बार तीज,चौथ व पंचम को सेवा दी जाएगी।

एसोसिएशन के प्रवक्ता रमेश जाजङा ने बताया कि टंकी वाली सिढ मे दिनांक 26,27,28 तारीख को भोजन ,चाय और ठंडा पानी की व्यवस्था बीकानेर ट्रांसपोर्ट एशोसियेशन द्धारा की जायेगी। जाजङा ने सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यो से और सभी पैदल यात्रियो से अपील की सभी सेवा का लाभ जरूर लेवे।