


नागौर // भारत विकास परिषद् शाखा नागौर की सत्र 2025- 26 की कार्यकारिणी घोषित की गई। नागौर शाखा के अध्यक्ष रामानुज मालाणी ने बताया कि नए सत्र में सुभाष ललवाणी को सचिव,विकास सोनी को वित्त सचिव चुना गया है। सचिव और वित्त सचिव के सुझावों के अनुसार पांच उपाध्यक्ष खींवराज टाक(शाखा संयोजक संपर्क),रवि प्रकाश सोनी ( शाखा संयोजक सेवा) कृष्णा बजाज (शाखा संयोजक महिला), सागर सर्वा(शाखा संयोजक पर्यावरण), चरण प्रकाश डागा (शाखा संयोजक संस्कार) नियुक्त किए गए हैं। सह सचिव के दायित्व के लिए शरद कुमार जोशी और विष्णु चांडक को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विक्रम जोशी, ठाकुर प्रसाद राठी, नरेंद्र सोनी, मनीष सुराणा, दुर्गाशंकर बजाज और कैलाश अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
परिषद् के प्रांतीय समन्वयक नृत्यगोपाल मित्तल, राष्ट्रीय समूहगान प्रकल्प के प्रांतीय सह संयोजक रामकिशोर सारड़ा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है वहीं हरिराम धारणिया, डॉक्टर बी एल भूतड़ा, रामनिवास जांगिड़, रिखबचंद डागा, भवानी शंकर रांकावत, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, संपतमल लुनावत, चंद्रशेखर शर्मा, कैलाश सारडा को संरक्षक मंडल में लिया गया है। गत सत्र के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल इस सत्र में संरक्षक मनोनीत हुए हैं।



