


नागौर // मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार, 9 जून को शाम 5.30 बजे टहला(रियां बड़ी) पहुंचे । प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को पुष्कर, अजमेर व ब्यावर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने वहां वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत कलश यात्रा व पौधरोपण कार्यक्रमों में भाग लिया ।
इसके बाद शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री रियां बड़ी उपखंड के टहला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लाखावत की धर्मपत्नी रतन कंवर के निधन पर शोक प्रकट किया तथा परिवार को ढांढस बंधाते हुए स्व. रतन कंवर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान् से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की । इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से जयपुर के लिए प्रस्थान किया ।



