मरुधरा न्यूज एंड पीआर सर्विसेज के सीईओ केशव आचार्य हुए सम्मानित

प्रशासन

विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने दिया सम्मान पत्र

बीकानेर // 539वें नगर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राव बीकाजी संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट और पीआर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मरुधरा न्यूज एंड पीआर सर्विसेज के सीईओ केशव आचार्य को ‘प्रतिभा प्रशस्ति पत्र’ प्रदान किया गया।

केशव आचार्य ने मीडिया मैनेजमेंट, इवेंट प्लानिंग और जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें शहर के उभरते युवाओं में विशेष स्थान दिलाया है।

समारोह में शहर की सांस्कृतिक विरासत को स्मरण करते हुए विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को मान्यता देना रहा।

कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित अति विशिष्ट लोग अतिथि के रूप में मौजूद रहे।