मरुधर री मरवण कार्यक्रम आज शाम को रिद्धि सिद्धि भवन में, तैयारियां पूरी

समाज

मिस मरवण व मिसेज मरवण की प्रतियोगिता भी होगी

बीकानेर // नारी शक्ति वूमेन एंपावर और माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वाधान में 10 अप्रैल को सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित मरुधर री मरवण नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। ये कार्यक्रम रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में दोपहर 4 बजे से शुरू होगा जो देर शाम तक चलेगा।

वूमेन एंपावर की अध्यक्ष मधु खत्री व माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष कंचन राठी ने बताया कि वर्ष 2020 से लेकर 2025 तक जिसने भी जिला राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की प्रतियोगिता में कोई टाइटल जीता हो जो केवल प्रथम रही हो वह अपना आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैराथन प्रतियोगिताओं में बीकानेर का गौरव बढ़ाने वाली ममता हर्ष को भी मैराथन क्वीन अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए वर्षों से प्रयासरत सामाजिक संगठनों को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम से जुड़ी राजकुमारी व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में मिस और मिसेज दोनों ही वर्गों में प्रथम द्वितीय तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। मंच पर तीन चरणों में यह प्रतियोगिता होगी जिसमें इंट्रोडक्शन राउंड, टैलेंट राउंड ऑफ फिर फाइनल राउंड होगा जिसमें वर्क अन्य प्रश्न आदि पूछने का दौर रहेगा। निर्णायक मंडल का गठन इसके लिए निर्णायक मंडल का भी गठन किया गया है।

मधु खत्री ने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली युवतियां वह महिलाओं को राजपूती ड्रेस कोड में ही आना होगा। मिस मरवण व मिसेज मरवण का खिताब भी प्रतिभागियों को दिया जाएगा।