


बैठक में हुआ निर्णय बालिकाओं और महिलाओं का भी होगा सम्मान
बीकानेर // पुष्करणा महिला मंडल और पुष्करणा सखी के संयुक्त तत्वावधान में 11 अप्रैल को गणगौर उत्सव म्हारी चांद गवरजा का आयोजन किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष शारदा पुरोहित ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पुष्करणा महिला मंडल गणगौर उत्सव बड़े ही उत्साह से मनाने जा रहा हैं। बुधवार को इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित सांवरिया हाउस में किया गया। मंडल ट्रेजरार इंदु हर्ष ने बताया कि म्हारी चांद गवरजा कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं में से तीन महिलाओं का बेस्ट गवर और एक ईशर का सम्मान किया जाएगा।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम पर वरिष्ठ सदस्य कृष्णा व्यास, मंडल फाउंडर अर्चना थानवी, राजकुमारी व्यास, मीनाक्षी हर्ष तथा कृष्णा हर्ष उपस्थित थे। श्रीमती कृष्णा ने बताया कि 11 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम जसुसर गेट स्थित हरि हेरिटेज में होगा।



