


भाजपा कार्यालय में हुआ महिला दिवस पर महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान
नागौर // भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री मृगेशा कुमारी सिंह खींवसर ने अपने संबोधन में कहा कि देश में जब से मोदी राज आया है तब से भाजपा महिलाओं के उत्थान के लिए नित नई योजनाएं लागू कर रही है। इससे महिलाओं को वास्तविक सम्मान मिला है और महिलाओं के अधिकारों में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने महिलाओ से आवहान किया कि हमारे देश में महिलाओ का आदिकाल से सम्मान होता आया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओ के लिए कई योजनाए बनायी है।लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत महिलाओ का आरक्षण होगा। यह आरक्षण लागू करने से छोटी से लेकर बड़ी पंचायत यानी लोकसभा तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और इससे महिलाएं मजबूत होगी।
विषिष्ठ अतिथि नागौर नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा ने अपने संबोधन में महिलाओे को आत्मनिर्भर होने का आवहान किया। जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने संबोधन में कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे है चाहे वो राजकीय सेवा में हो या देश की रक्षा में हो। हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओ के कई योजनाए जैसे उज्जवला गैस योजना, लखपति दीदी योजना, सुकन्या योजना जैसी कई योजना चलाई है जिससे महिलाओ के विकास में गति मिलेगी। पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे नेता मोदी ने आज महिलाओ के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ व नारी सषक्तिकरण पर कई जन कल्याणकारी योजनाऐ चलाई है जिसका महिलाओ को लाभ लेना चाहिए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना चौहान व कार्यक्रम संयोजक अनिता देवडा व जिला मंत्री सीता चौधरी ने महिलाओ को संबोधित करते हुए महिलाओ के अधिकार पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर उत्कष्ठ कार्य करने वाली महिलाओ को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। मंच संचालन चंचल जोधा ने किया कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, बुधाराम गरवा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा बागडिया, कविता बिष्नोई, इमरती देवी, जयललिता, विद्या राव, नन्दनी, समदु प्रजापत, निलम बिडला, राजकुमारी, नन्दकिशोर जांगिड सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।



