राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

स्वास्थ्य

बीकानेर // 79 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर के प्रांगण मे आयोजित समारोह में चिकित्सा केन्द्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ वत्सला गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
संस्था उपाध्यक्ष श्रीभगवान अग्रवाल, मंत्री बनवारी लाल शर्मा, योगाचार्य रतन तम्बोली, कार्यकारणी सदस्य सम्पत पारीक, धीरज पंचारिया आदि की उपस्थिति में राष्ट्र गान के साथ बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों का उत्साह वर्धन किया।

चिकित्सा अधिकारी डॉ वत्सला गुप्ता ने अपने उद्द्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की महत्ता बताने के साथ साथ 15 अगस्त 1951 को चिकित्सा केन्द्र के स्थापना दिवस का जिक्र किया। और बताया कि आगामी वर्ष को केन्द्र 75 वें अमृत महोत्सव के रूप मनाएगा।