शहर के अधिकांश मुख्य मार्ग अंधेरे में, कहाँ है नगर निगम प्रशासन

प्रशासन

डबल इंजन सरकार के बाद भी बीकानेर में शासन गंभीर नहीं

बीकानेर // बीकानेर में प्रशासनिक लापरवाही को देखना हो तो इस खबर के फोटो सबसे बड़े सबूत है। पिछले कई दिनों से अलख सागर मार्ग से डीआरएम ऑफिस होकर रेलवे मैदान से पीबीएम हॉस्पिटल तक मुख्य मार्ग पर अंधेरा पसरा हुआ है। ऐसे में रात के अंधेरे में इस मार्ग पर कई अपराध फल फूल रहे हैं।

जिला कलेक्टर साप्ताहिक मीटिंग में शहर की नियमित सफाई व रोड लाइट व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के निर्देश देती है मगर उनके आदेशो की नगर निगम कोई पालना नही कर रहा है। ये ही हालात मुख्य मार्गो से लेकर कॉलोनियों तक का है। शाम गहराते ही अनेक मुख्य मार्ग अंधेरे में दोइब जाते हैं। जागरूक नागरिक पंडित विष्णु व्यास ने बताया कि एक पखवाड़े से पीबीएम हॉस्पिटल मार्ग ओर अधिकांश रोडलाइटें बन्द पड़ी है। जानकारों ने बताया कि इस मार्ग से रोज अधिकारी गुजरते हैं मगर फिर भी जिम्मेदार रोड लाइटें ठीक नही करवा रहे हैं। डबल इंजन सरकार के बावजूद बीकानेर में शासन प्रशासन नाम की कोई चीज नजर नही आती। जनता बेबस हैं और वह अंधेरे से ही जूझ रही है।