सिंथेसिस के रॉबिन मंडा ने NEET-UG 2025 की परीक्षा में 32वीं रैंक हासिल कर मेडिकल दुनिया में रचा नया कीर्तिमान

शिक्षा

●”गांव की मिट्टी से उठकर देश के टॉपर्स में शामिल हुआ जांगलू गांव का होनहार बेटा”●


बीकानेर //
छोटे से गांव जांगलू से निकलकर देशभर में नाम रोशन करने वाले रॉबिन मंडा ने NEET-UG 2025 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 32वीं रैंक प्राप्त की, जो कि कुल लाखों विद्यार्थियों के बीच एक अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। विशेष बात यह है कि सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी) में उन्होंने 27वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। रॉबिन मंडा सिंथेसिस का नियमित स्टूडेंट है तथा उसने अपनी उपलब्धि का सारा श्रेय अपने माता पिता तथा सिंथेसिस के गुरुजनों को दिया है। यह सफलता सिर्फ एक छात्र की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की जीत है, जहां शिक्षा संबल बनती है और हर प्रतिभा को तराशा जाता है, वही है सिंथेसिस ग्रुप ऑफ एजुकेशन – सफलता की पाठशाला।” इस मौके पर सिंथेसिस के जेठमल सुथार, मनोज बजाज व श्वेत गोस्वामी ने रॉबिन मंडा व उनके माता पिता सहित परिजनों का मुंह मीठा कराकर उसका अभिनंदन भी किया।

रॉबिन मंडा ने “उदय भास्कर” को बताया कि “मेरी मेहनत तो थी ही, लेकिन उसे दिशा और ऊर्जा सिंथेसिस ने दी। वहां के अनुभवी शिक्षकों ने हर मोड़ पर मेरा मार्गदर्शन किया। टेस्ट सीरीज, डाउट क्लास, टाइम मैनेजमेंट से लेकर मानसिक तैयारी तक – हर स्तर पर संस्थान ने मुझे मज़बूत बनाया।”

सिंथेसिस ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अकादमिक निदेशक डॉ श्वेत गोस्वामी ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि हर छात्र को मंच देना है ताकि वह अपनी प्रतिभा से देश और दुनिया में पहचान बना सके। रॉबिन की सफलता उसी सोच का परिणाम है।”