स्काउट गाइड के अभिरूच व कौशल विकास शिविर का उप जिला शिक्षा अधिकारी बोड़ा ने किया अवलोकन

शिक्षा

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड में चल रहा है ग्रीष्मकालीन शिविर

बीकानेर // राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारह गुवाड़ में 19 मई से 29 जून तक हिंदुस्तान स्काउट गाइड द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आज सभी गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण सुबह के सत्र से मध्यान तक उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा और सचिव रामेंद्र हर्ष ने किया। जबकि मध्यान सत्र में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रामगोपाल शर्मा और रामकुमार पुरोहित भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मीनाक्षी किराडू ब्यूटीशियन ने बच्चियों को विभिन्न सोपान दिखाए जबकि फिल्म जगत के कोरियोग्राफर आर्यन जोशी ने विभिन्न डांस निशुल्क सिखाए। इसी कड़ी में लक्ष्मण आचार्य ने शिविर में मौजूद छात्राओं को इंग्लिश स्पोकन सिखया। अनेक गाइड धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल भी रही थी।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ कृष्णा आचार्य ने काव्य और लेखन सिखाया तो गोपाल आचार्य और विक्रम रंगा ने कम्प्यूटर शिक्षा दी।
हिंदुस्तान स्काउट गाइड बीकानेर के आर्गेनाइजर संदीप मांझू, जसप्रीत कौर और मनोहर लाल ने भी लगातार कैंप में सहयोग किया। संचालक जे पी रंगा ने विस्तृत ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में विभिन्न गाइड्स के साथ आर्यन जोशी और मीनाक्षी जोशी कृष्णा आचार्य और लक्ष्मण आचार्य का भी सम्मान किया।
इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने गाइड्स और स्काउट को ऐसे शिविरों मे शतरंज खेल की भी बारीकियों को सीखने की प्रेरणा दी जो उनके आगामी जीवन में करियर बनाने में सहायक हो सकती हे। लक्ष्मण आचार्य और जे पी रंगा ने स्वय के खर्च और कुछ भामाशाहों के सहयोग से पूरा आयोजन और भोजन की व्यवस्था की।