भादाणी समाज के कुलगुरू कन्हैयालाल ओझा (गेटड महाराज) को दी श्रद्धाजंलि

समाज

बीकानेर // आज पुष्टिकर पुरोहित भादाणी समाज के कुलगुरू कन्हैयालाल ओझा गुरूजी (गेटड महाराज) स्वर्गवास होने के कारण ट्रस्ट के मुख्य कार्यालय धनेश्वर महादेव मंदिर मे श्रद्धांजलि सभा रखी गई। उसके बाद सभी लोग उनके घर पर बैठक में शामिल हुए और दो मिनट का मौन रखकर गुरूजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भादाणी पुरोहित समाज के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ भादाणी, समाज के वरिष्ठतम माणकलाल भादाणी भाया महाराज, समाज के ट्रस्ट के पूर्व संगठन मंत्री भैरू रतन भादाणी, शँकरलाल भादाणी(भाजपा नेता,) पूर्व कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भादाणी, लाल पहलवान, शांतिलाल भादाणी, मुन्ना भा, बुलाकी भादाणी, जुगल भादाणी, किसन भादाणी, घनश्याम भादाणी, योगी भादाणी, छोटु भादाणी, गिरीराज भादाणी, अशोक भादाणी, कमल भादाणी और कई अन्य भादाणी समाज के लोग मौजूद थे। इस दौरान वक्ताओं ने कन्हैयालाल ओझा उर्फ गुरूजी को एक अच्छा इंसान बताया तथा कहा कि वे समाज के हर व्यक्ति के सुख दुख में शामिल होते थे। उनके निधन से समाज को क्षति हुई है।