स्व मोहनलाल किराडू के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व सम्मान समारोह 31 मार्च को

समाज

सूरदासानी बगेची में होगा आयोजन

बीकानेर // श्री मोहनलाल किराडू प्रत्यास एवं श्री पुष्करणा ब्राह्‌मण शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास समिति, बीकानेर द्वारा श्री मोहनलाल किराडू, की चतुर्थ पुण्यतिथि पर “श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह’ 31 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय सूरदासानी बगेची में 31 मार्च को सायं 6:00 बजे से होगा।

प्रन्यास के अध्यक्ष विनय मोहन किराडू ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु एक बैठक स्थानीय दीनदयाल उपाध्याय बीएड कॉलेज व्यास पार्क के पास, रखी गई।
सर्वप्रथम सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन करके सुरेंद्र व्यास को संयोजक बनाया गया। समिति द्वारा एक महती निर्णय यह भी लिया गया कि स्व किराडू की पुण्यतिथि को पुस्करणा समाज सेवा दिवस के रूप में मनाया जावे ताकि समाज के लोग समाज सेवा हेतु प्रेरित हो सके। आयोजन समिति ने भविष्य में समाज सेवा हेतु निरंतर कार्य करते रहने का आ‌ह्वान किया।

प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

समिति इस दौरान ने RJS, RAS, NEET, CA परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित भी करेंगे इन प्रतिभाओं से आग्रह किया गया है कि वह अपने दस्तावेज 26 मार्च तक समिति को जमा करवा दे।

आज की बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेंद्र व्यास ने की। मुख्य अतिथि कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित थे तथा विशिष्ठ अतिজি अनिल पुरोहित (मुकेश) एवं लक्ष्मीनारायण व्यास थे। बैठक का संचालन राम कुमार पुरोहित ने किया। प्रन्यास के विनय मोहन किराडू ने कार्यक्रम के आरंभ में प्रन्यास के गत वर्षों के कार्यक्रमों एवं वर्तमान कार्यक्रम के बारे में आयोजन समिति को अवगत कराया।