नागौर // शहर के केशव दास जी का रामद्वारा में पूर्ववर्ती संत महात्माओं की बरसी के उपलक्ष में आयोजित शिव पुराण की कथा की पूर्णाहुति के पश्चात बरसी का उत्सव एवं भक्ति संध्या का आयोजन राम द्वारा परिसर में किया गया। रामद्वारा के स्थानाधिपति महंत जानकीदास महाराज ने इस रामद्वारे की प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामस्नेही संप्रदाय से जुड़ी हुई जानकारियां प्रदान की। रात्रि कालीन भक्ति संध्या कार्यक्रम में अनेक संत महात्मा गायक कलाकार एवं बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

रात्रि कालीन जागरण कार्यक्रम में जगदीश राम महाराज सिंथल, करनाराम महाराज ढा़वा, ब्रह्मदास महाराज आचिणा, शंकर महाराज झटेरा, बलराम महाराज जोधपुर, माधवदास महाराज नोखा, मोहनानंद महाराज आचिणा, बजरंगदास महाराज कोषाणा, सर्वेश्वर महाराज बस्सी रामद्वारा, हरि नारायण शास्त्री, राम निरंजन तीर्थ, गोवर्धन दास महाराज मेड़ता रोड, गोपाल दास महाराज खेड़ापा, देवाराम महाराज पीपाड़, गोविंद राम महाराज नीम्बाच, साध्वी सुखी बाई, संत राजाराम महाराज, सहित बड़ी संख्या में संत महात्मा इस बरसी समारोह में उपस्थित हुए। बरसी के उत्सव कार्यक्रम में सभी संत महात्माओं को भोजन प्रसादी के साथ विदाई दी गई।
