कनाडा में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बीकानेर के वेटरंस क्रिकेटर किशन ओझा ने किया अभ्यास

आसपास

बीकानेर // बीसीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त पुणे में आयोजित प्रतियोगिता में 60 प्लस वेटरन्स टीम द्वारा कनाडा में आयोजित वर्ल्ड कप में भाग लेने से पूर्व अभ्यास मैच खेले जा रहे हैं। जिसमें राजस्थान बीकानेर के किसन ओझा लेग स्पिनर के रूप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ओझा के कोच पूर्व क्रिकेटर किशोर पुरोहित ने बताया की चार टीमों में अभ्यास मैच के तहत किशन ओझा ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के महान क्रिकेटर कृष्ण घावरी ने भी बीकानेर के किशन ओझा की बोलिंग की तारीफ की व अपने गुर भी सिखाए। इसके बाद इस टूर्नामेंट के अभ्यास मैच दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ होंगे।

आज खेले गए अभ्यास मैच में किशन ओझा द्वारा शानदार बोलिंग का प्रदर्शन किया गया। जिसमें तीन ओवर डालकर एक विकेट प्राप्त किया। गौरतलब है कि बीकानेर के किशन ओझा 60 प्लस की उम्र वाले क्रिकेटरों के लिए होने वाले वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं। वह निरंतर अपना अभ्यास जारी रखे हुए हैं। 60 प्लस क्रिकेटरों की भारतीय टीम अगस्त में कनाडा जाएगी जिसमें बीकानेर के किशन ओझा भी लेग स्पिनर के रूप में शामिल होंगे।