राजीव यूथ क्लब का रक्तदान शिविर 15 को

समाज

बीकानेर // भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच देश की सेनाओ द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के प्रति सम्मान व्यक्त करने एवं एवं आपात स्थिति की संभावना को ध्यान में रखते हुए राजीव युथ क्लब बीकानेर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला ने बताया कि ये शिविर गुरुवार 15 मई को प्रातः 10 बजे राजीव यूथ क्लब कार्यालय डागा चौक में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि क्लब अपने सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला के अंतर्गत इस रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। रक्तदान शिविर में राजीव युथ क्लब के सदस्य व आमजन स्व प्रेरित होकर इस शिविर में भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।