


बीकानेर // बीकानेर नगर स्थापना दिवस समिति द्वारा बीकाजी फूड इंडस्ट्रीज के सीएमडी दीपक अग्रवाल को सिविलाइज्ड कंट्रीब्यूटर अवॉर्ड से नवाजा गया। अग्रवाल को कार्यक्रम के संयोजक रविंद्र हर्ष और ज्योति प्रकाश रंगा ने स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर दीपक अग्रवाल ने बीकानेर नगर की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि दुनिया में जहां भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था का आकार लेते हुए चौथे नंबर पर आ गया है ठीक वैसे ही बीकानेर के चहुमुखी विकास में भागीदार विभूतियों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करती है,एक युवा होने के नाते बीकानेर के औद्योगिक और वाणिज्यिक विकास में हर संभव कोशिश रहेगी,सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन भी हमारी प्राथमिकता रहती है। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड और पुरस्कार हमें और अधिक जिम्मेदारी से दायित्व निभाने के लिए प्रेरित करते है। संयोजक अनिल जोशी ने इस पहल को बीकानेर के हित में बताया।



