लघु उद्योग भारती के सचिव नरेश पारीक ने वित्त मंत्री से की मुलाकात

आसपास

प्रादेशिक डेस्क // लघु उद्योग भारती के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने देश की केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट कर एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रकाश चंद राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने किया, उनके साथ लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव मेड़ता निवासी नरेश पारीक, राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लघु उद्योगों की चुनौतियों, वित्तीय सहायता की आवश्यकता, एवं नीति स्तर पर आवश्यक सुधारों के विषय में अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। वित्त मंत्री ने लघु उद्योग भारती द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और संगठन द्वारा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया। यह भेंटवार्ता लघु उद्योग भारती की नीति-स्तर पर सक्रिय भागीदारी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण कदम है।