राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के चुनाव 25 को नागौर में

शिक्षा

नागौर // राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत,जिला नागौर द्वारा घोषित उपशाखाओं के वार्षिक अधिवेशन व चुनाव कार्यक्रम के अन्तर्गत उपशाखा नागौर का वार्षिक अधिवेशन व चुनाव कार्यक्रम स्थानीय बलदेव राम मिर्धा धर्मशाला, किले की ढाल में दिनांक 25 मई 2025,रविवार सुबह 10बजे से होगा।

चुनाव पर्यवेक्षक व जिला संघर्ष समिति संयोजक बहादुर राम खिलेरी ने बताया कि उपशाखा नागौर के वार्षिक अधिवेशन तीन सत्रों आयोजित होगा जिसमें प्रथम सत्र में 2024-25की कार्यकारिणी मंत्री देवेन्द्र कुङी द्वारा वार्षिक संपन्न गतिविधियों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें सत्र पर्यन्त शिक्षक व शिक्षार्थी हितों की रक्षा में उपशाखा नागौर की भूमिका व संघर्ष की आवाज को बुलंद करने के शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया जाएगा। वही कोषाध्यक्ष मांगीलाल देवङा के वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। उपशाखा अध्यक्ष हरजीत काला ने बताया कि संध के प्रान्तीय व जिला आह्वान में मुख्यालय स्थित उपशाखा नागौर,की भूमिका व भावी दशा व दिशा पर जानकारी दी जाएगी । वार्षिक अधिवेशन के द्वितीय सत्र में सभा अध्यक्ष के द्वारा सत्र 2024-25की उपशाखा कार्यकारिणी को भंग करने की धोषणा करते हुए खुला मंच में शिक्षक सदस्यों के विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित जाएगा । खुला मंच पर शिक्षक संघ की महता व भावी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करेगे।

विभिन्न मुद्दों पर जयपुर कुछ 27 को

जिला अध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोङ ने बताया कि प्रान्तीय आह्वान पर शिक्षकों का 27मई से नावा,सीकर व दौसा,से जयपुर पैदल कूच कर पैदल कूच 2 जून को शहीद स्मारक जयपुर पहुँचेगा। शिक्षक स्थानांतरण नीति,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्दीकरण,शिक्षक पदोन्नति,गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्ति, शिक्षक वेतन विसंगतियोंअन्य मुद्दों को लेकर पैदल व वाहन कूच का आह्वान किया गया है।उपशाखा नागौर व जिला कार्य कारिणी वार्षिक अधिवेशन की पुर्व तैयारी हेतु स्थानीय नेहरू पार्क में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सभी व्यवस्थाओं के प्रभार देते हुए संघ के प्रान्तीय आह्वान पर जयपुर में 2 जून को आयोजित कार्यक्रम में अजमेर संभाग अन्तर्गत नागौर जिले के नांवा से 27मई से पैदल मार्च कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए नागौर जिला शाखा से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया गया।

ये रहे मोजूद

आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोङ, संघर्ष समिति संयोजक बहादुर राम खिलेरी,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सेन,अध्यक्ष हरजीत काला, मंत्री देवेन्द्रय कुङी, कार्यालय मंत्री संजय कुमार व्यास, सोनाराम सेन, परमेश्वर गोदारा, भरतसिह, सुशील वैष्णव,महेन्द्र मुण्ङेल,कैलाश मुण्ङेल,हसन खान सहित शिक्षकों ने भाग लिया।