राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट ने 11 होनहार स्कूली छात्राओं को प्रदान की छात्रवृतियाँ

शिक्षा

बीकानेर // राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी द्वारा 11 होनहार छात्राओं को छात्रवर्तियाँ प्रदान की गई है। इस ट्रस्ट की स्थापना मार्च 1972 में की थी। इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य होनहार व प्रतिभावान छात्राओं को शिक्षा में बढोतरी हेतू छात्रवृति प्रदान करना हैं। ट्रस्ट की स्थापना से लेकर आज तक इस ट्रस्ट द्वारा स्कूली छात्राओं को शिक्षा प्रोत्साहन हेतू आर्थिक सहायता दी जाती रही हैं।

हर वर्ष की भाँति वर्ष 2024-25 के लिए राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्कूल स्तर की 11 होनहार व प्रतिभावान छात्राएँ जिन्होने 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्हे टूस्ट द्वारा रु. 10,000/-प्रति छात्रा के हिसाब से कुल रु. 1,10,000/- की छात्रवृति प्रदान की गई।

टूस्ट की अध्यक्षा प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान के प्रति सकारात्मक सोच को बढावा देने व बेटियों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्वेष्य से इस टूस्ट द्वारा सिर्फ लड़कियों को ही छात्रवृति राशि स्वीकृत की तथा कहा कि वे प्रयास करेंगे की भविष्य में इस ट्रस्ट के माध्यम से वे अधिक से अधिक छात्राओं को सुचारु रुप से पढ़ाई जारी रखने के लिए और अधिक छात्रवृति प्रदान कर सकें।

छात्राओं व उनके अभिभावको ने छात्रवृति के लिए ट्रस्ट की अध्यक्षा का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रदत छात्रवृति उनके भविष्य के सुनहरे शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगी।