


शारदा बालिका निकेतन की छात्रा पूजा चौधरी ने प्राप्त किये 99. 50 प्रतिशत अंक
10वीं के परिणामों में नागौर की बेटी रही टॉपर
नागौर // नागौर की शारदा बाल निकेतन की छात्रा पूजा चौधरी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के परिणाम में सबको चौंका दिया है। पूजा चौधरी ने आज जारी हुए दसवीं के परीक्षा परिणाम में 99.50% अंक हासिल कर पूरे नागौर जिले को गौरवान्वित कर दिया है। शारदा बालिका निकेतन में आज छात्रा पूजा चौधरी का नागौर के पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी की गरिमामय उपस्थिति में माल्यार्पण करके व मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बालिका के पिता राम प्रताप भादू, माताजी श्रीमती चैनी देवी का भी स्वागत किया गया। पूजा ने अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान व गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये जबकि हिंदी, सामान्य विज्ञान व संस्कृत में 99 अंक प्राप्त किये। इस प्रकार बालिका ने 99. 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कियेहैं।
शाला के प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु ने बताया कि शारदा बाल निकेतन के 180 विद्यार्थियों में से 162 भैया बहिनों ने प्रथम श्रेणी व 17 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी के साथ-साथ विद्या भारती के गंगा विष्णु बिश्नोई, आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला अध्यक्ष हरिराम धारणिया, डॉ. केवल राम गौड, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक मुकेश भाटी सहित बालकिशन भाटी, नृत्य गोपाल मित्तल, जस्साराम चौधरी, कमला चारण, श्रीमती इंदु चौधरी, विनीता चौधरी, राम प्रताप कासनिया, कमलराम गुर्जर, मनीष शर्मा, गणपत मांडण सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।



