उदयगिरि जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को

समाज

चंचल हर्ष परिवार ने कराया है मूर्ति का निर्माण

बीकानेर // श्री श्री 1008 उदयगिरि जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित हर्षों की समाधि स्थित परिसर में होगी।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति के संयोजक चंद्रेश हर्ष ने बताया कि श्री चंचल हर्ष परिवार द्वारा इस मूर्ति का निर्माण करवाया गया है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ होगी। शाम को 7 बजे महा आरती का आयोजन होगा जिसमें बीकानेर के धर्म अध्यात्म से जुड़े लोगों के साथ संत महात्मा भी उपस्थित होंगे महा आरती के पश्चात भक्तजनों के लिए महाप्रसाद जी का आयोजन भी किया गया है। दोपहर में साधु संतों और महात्माओं का अभिनंदन किया जाएगा। हर्ष ने बताया कि समाधि परिसर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारी चल रही है उन्होंने बताया कि साढे तीन कद की मूर्ति संगमरमर के पत्थर से निर्मित की गई है लगभग 4 क्विंटल वजन की मूर्ति के दिए विशेष रूप से बंगाली का निर्माण किया गया है जिस पर आकर्षक गुंबद भी बनाया गया है।

समाजसेवी चंद्रेश हर्ष ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने के लिए मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया भी जाएगा। साथ ही पहली बार स्थापित हो रही इस मूर्ति से संबंधित व महाराज के जीवन दर्शन से संबंधित जानकारी भी भक्तजनों को वितरित की जाएगी। हर्ष ने बताया कि उदयगिरि जी महाराज के योग साधना और तब केवल पर सैकड़ो की संख्या में प्रतिदिन आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती रही है ऐसी मान्यता है।