




बीकानेर // भारतीय मजदूर संघ से संबंधित तिपाहिया वाहन चालक संघ की बैठक आज भामाशाह कार्यालय में जिला अध्यक्ष भवानी शंकर व्यास की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई।
ज़िला महामंत्री ओम रामावत ने बताया की भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ का प्रदेश अधिवेशन 29 जून 2025 को धरणीधर रंगमंच में आयोजित होगा। जिसके मुख्य अतिथि राज्य के परिवहन मंत्री व उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा होंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता योगेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपीटीएमएम करेंगे अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी उपस्थित रहेंगे।
ये प्रस्ताव होंगे पारित
अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। जिसमें सभी चालक और परिचालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना लागू करने, डीजल पेट्रोल पर लगने वाले शेष की राशि से ही सामाजिक सुरक्षा की जाए। कार्य के घंटे निर्धारित करने, ऑटो टैक्सी में मीटर किराया पुनः निर्धारण करने, प्रीपेड व्यवस्था लागू करने प्रस्ताव लिए जाएंगे। इस अवसर पर रोडवेज ऑटो स्टैंड यूनिट संख्या एक के अध्यक्ष जसवंत सिंह तंवर एवं गंगानगर चौराहा ऑटो स्टैंड यूनिट संख्या 2 के अध्यक्ष मोहम्मद अली उपाध्यक्ष अखाराम की घोषणा सर्वसम्मति से अध्यक्ष द्वारा की गई। ये आगामी 15 दिवस में पूर्ण कार्यकारिणी तैयार करके सूचना जिला कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
कार्यक्रम में विष्णु प्रसाद, किशन सिंह, विजय सिंह, फारूक, राजेश मेहरा, देवेंद्र मेहरा, आशु सिंह, राजेश मेहरा, रामप्रताप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे । विशिष्ट अधिकारी विनोद भाकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



