जनकल्याणकारी योजनाओं की पुस्तिका का विमोचन

समाज

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास बोले— आमजन को सरकारी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजों की मिलेगी सरल जानकारी

बीकानेर // अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय पंडित मोहनलाल एवं आशा देवी व्यास की स्मृति में प्रकाशित सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी संबंधी पुस्तिका का विमोचन रविवार, 17 मई 2026 को बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास ने पुस्तिका को आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सरल और सहज रूप में उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने इस प्रयास को जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय पं. मोहनलाल आशा देवी व्यास सेवा संस्थान के पदाधिकारियों सहित एडवोकेट मुकुंद व्यास, लक्ष्मीनारायण व्यास, भंवरलाल आचार्य, गोपाल कुंठित, इंद्र कुमार व्यास, सत्यनारायण व्यास, शिवरतन पुरोहित, अशोक रंगा, आनंद थानवी, मिथुन पुरोहित, प्रशांत आचार्य, संजय व्यास, विष्णुकांत व्यास, नव्य व्यास, किशोर आचार्य, महेश मूंधड़ा, हीरालाल व्यास सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।