



नागौर // भीषण गर्मी को देखते हुए रेलयात्रियों की सहायता हेतु भारत विकास परिषद् शाखा नागौर द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर नींबू शिकंजी और जल सेवा की गई। परिषद् की नागौर शाखा के सचिव सुभाष ललवाणी ने बताया कि नागौर के रेलवे स्टेशन पर विगत 25 वर्षों से जाजू परिवार द्वारा निर्मित स्थायी जल प्याऊ निरंतर संचालित है। प्रतिदिन इस प्याऊ के माध्यम से हजारों यात्रियों को शीतल जल सेवा की जाती है। परिषद् के अर्थ सौजन्य से चलने वाली इस प्याऊ से नलों द्वारा यात्री लोग ठंडा पानी पीते हैं और अपने पात्र बोतल,केतली आदि भरते हैं। सेवाभावी लोगों की टोली ट्रेन के कोचेज की खिड़कियों तक जाकर जल सेवा करती है।
इसी क्रम में आज नागौर शाखा के सदस्यों ने ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी को तपती धूप में स्टेशन पर जाकर कुल 500 लीटर शिकंजी सेवा की। भीषण गर्मी की तपन में शिकंजी पीकर यात्रियों ने राहत की सांस ली और इस पुण्य कार्य के लिए साधुवाद भी दिया। इस नींबू शिकंजी और शीतल जल सेवा में परिषद् के अध्यक्ष रामानुज मालाणी, सचिव सुभाष ललवाणी, वित्त सचिव विकास सोनी, रवि प्रकाश सोनी, हरिराम धारणिया, रामकिशोर सारड़ा, प्रेमरतन अग्रवाल, योगेश सोनी, सत्यनारायण वैष्णव, पवन अग्रवाल, अशोक मूंदड़ा, कैलाश सारड़ा, शरद कुमार जोशी के साथ सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।




