




बीकानेर // विधायक जेठानंद व्यास ने संघ शक्ति भवन पहुँचकर क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक स्वर्गीय भगवान सिंह रोलसाहबसर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जेठानंद व्यास ने कहा कि स्व. रोलसाहबसर ने अपने जीवन को समाज सेवा और युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अनुशासन, सुसंस्कार और सेवा भावना के साथ क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि समस्त समाज के लिए कार्य किया उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक रहेगा। व्यास ने शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ओर कहा भगवान सिंह जी का जाना समाज की अपूरणीय क्षति है।



